मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल घटना के चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे किए जप्त
मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
घटना के चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे किए जप्त
कटनी।। थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित माधवनगर पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07 अगस्त 2026 की रात्रि अमीरगंज मंदिर के सामने शराब के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा सूचनाकर्ता सनत कुमार यादव के साथ हाथ-मुक्कों एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल सनत कुमार यादव का जिला चिकित्सालय कटनी में उपचार कराया गया। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए. शिवम गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी अमीरगंज। शहंशाह उर्फ अनिल केवट पिता श्यामलाल केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमीरगंज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त डंडे जप्त किए गए हैं। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी सुशील यादव घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन तलाश की जा रही है।