एक आत्मीय चेहरा हमेशा के लिए ओझल, प्रदीप पाठक के निधन से पाठक परिवार स्तब्ध….लंबी बीमारी के बाद निधन, अपनों की आंखें हुईं नम,31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
एक आत्मीय चेहरा हमेशा के लिए ओझल, प्रदीप पाठक के निधन से पाठक परिवार स्तब्ध….लंबी बीमारी के बाद निधन, अपनों की आंखें हुईं नम,31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
कटनी।। शहर के प्रतिष्ठित पाठक परिवार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब सी.एल. पाठक वार्ड निवासी श्री प्रदीप पाठक का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
स्वर्गीय प्रदीप पाठक का व्यक्तित्व सरल, सहज और मिलनसार था। उनके निधन को परिवार और करीबियों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं आशीष पाठक के चचेरे भाई तथा अमित पाठक के पूज्य पिता थे।
उनके निधन से पाठक परिवार ने अपना एक प्रिय सदस्य खो दिया है। निधन का समाचार मिलते ही परिचितों एवं शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय प्रदीप पाठक की अंतिम यात्रा शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे सी.एल. पाठक वार्ड स्थित उनके निवास से बरुआ बगीचा, नदीपार श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।