मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि जनवरी से सितंबर तक नौ माह के एरियर्स का तीन समान किस्तों में होगा भुगतान, अक्टूबर के वेतन से बढ़ा हुआ डीए नकद मिलेगा; पेंशनर्स की महंगाई राहत भी जुलाई 2026 से बढ़ेगी

0

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि
जनवरी से सितंबर तक नौ माह के एरियर्स का तीन समान किस्तों में होगा भुगतान, अक्टूबर के वेतन से बढ़ा हुआ डीए नकद मिलेगा; पेंशनर्स की महंगाई राहत भी जुलाई 2026 से बढ़ेगी
भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की सौगात देने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि का लाभ जनवरी 2026 से देय होगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह के महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं अक्टूबर माह के वेतन, जिसका भुगतान नवंबर में होगा, से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि नकद मिलना शुरू हो जाएगी। इससे कर्मचारियों को नियमित वेतन में भी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

पेंशनर्स को भी मिलेगी महंगाई राहत
सरकार ने पेंशनर्स के हित में भी महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की बात कही है। यह वृद्धि जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस फैसले से प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारी वर्ग के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed