मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने सौंपी जिम्मेदारियां

0

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने सौंपी जिम्मेदारियां
कटनी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां नगर निगम प्रशासन ने तेज कर दी हैं। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने आदेश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्य समारोह 1 नवंबर को शाम 4 बजे बस स्टैंड के पास स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा। आयोजन के लिए उपायुक्त प्रियंका झारिया को प्रभारी अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समारोह स्थल की साज-सज्जा, मंच, विद्युत, साउंड, बैठक, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग दल गठित किए गए हैं। निगम के शासकीय भवनों को रोशनी से सजाने तथा रंगोली एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थापना दिवस समारोह गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed