सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को छात्र-छात्राओं से किया साझा अधिकारियों ने सेमीनार में पॉलीथिन के उपयोग न करने की दी समझाईश

0

(अमित दुबे-8818814739)

शहडोल। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के द्वारा गणेश हॉयर सेकेण्ड्री विद्यालय धनपुरी में स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिन के अवसर पर सप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने सेमीनार का आयोजन तथा वृक्षारोपण किया गया, इस सेमीनार में गणेश हायर सेकेण्ड्री विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण तिवारी, एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र के जीएम पी.कृष्णा क्षेत्रीय अधिकारी, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, शहडोल एवं प्रबंधक पर्यावरण पंकज गौतम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं उनके विकल्पों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

शासन ने लगाई रोक म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संभाग के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम एवं उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए कई जन-जागरण एवं जन-जागृति कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जा रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 05 जून से म.प्र. शासन द्वारा समस्त शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियां, प्याले, प्लेट, छोटी बोतलें, स्ट्रॉ इत्यादि के उपयोग पर रोक लगा दी गई तथा म.प्र. जैव अनायास नियम 2006 यथा संशोधित नियम 2017 के तहत म.प्र. में पॉलीथीन के उपयोग, बिक्री एवं भण्डारण को प्रतिबंधित किया गया है।
बच्चों ने दिया भाषणइस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सुश्री दिव्या दुबे एवं राजेश वर्मन द्वारा उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य पॉलीथीन के विकल्प के रूप में नॉन वुवन बैग वितरित किये गए एवं पॉलीथीन के दुष्प्रभाव तथा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु आम नागरिकोंं द्वारा किये जाने वाले उपायों के विषय में जानकारी देते हुए बहुरंगी पर्चे एवं पम्पलेट वितरित किये गए, सेमिनार में महाप्रबंधक पी. कृष्णा, रामकृष्ण तिवारी के द्वारा भी पॉलीथीन प्रदूषण एवं नियंत्रण के विषय पर प्रकाश डाला गया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं साहिमा खातून, अभिषेक दाहिया, मानस पनिका एवं संजना बैरागी द्वारा प्रदूषण एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर तथ्यपूर्ण भाषण दिये गये तथा छात्र एवं छात्राओं के मनोबल को प्रेरित करने हेतु अन्तत: भाषण देने वाले छात्र-छात्राओं के मध्य पुरस्कार भी वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!