सिग्रल फैल है व मशीन बंद है कल आईये- शाखा प्रबंधक

0

Ajay Namdev-7610528622
पेंशनधारियों को शाखा प्रबंधक कर रही परेशान

अनूपपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक रामनगर के पौराधार शाखा प्रबंधक के द्वारा अपने मनमाने रवैये के कारण उपभोक्ता इन दिनों परेशान नजर आ रहे हैं, बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को पैसे निकालने व जमा करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है जब वह शाखा प्रबंधक के पास जाते हैं लेकिन शाखा प्रबंधक मधुरिमा शर्मा के द्वारा अपनी कुर्सी में बैठ एसी का मजा उठा रही है उन्हें उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई मतलब नहीं।


नहीं मनाया गया आदिवासी दिवस
जानकारी अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक मधुरिमा शर्मा के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस नही मनाया गया। जबकि आदेश था कि विश्व आदिवासी दिवस में कैम्प लगाकर आदिवासियों को जागरूक करने के साथ ही जनधन खाता को पुन: एक्टिव करना था। विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासियों के द्वारा एक पर्व के रूप में मनाया जाता है।


दलालों का जमावडा
उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से नई बैंक मैनेजर मधुरिमा शर्मा का आगमन शाखा प्रबंधक रामनगर के पौराधार में हुआ है, तब से सप्ताह भर से लिंक खराब होना व मशीन में गडबडी बनी रहती हैं। साथ ही बैंक में दलालों का जमावड़ा लगा रहता हैं, उपभोक्ताओं ने बताया कि महीनों बाद भी नही हो रहे कार्य को दलालों के द्वारा कुछ घंटो में ही करवा दिया जाता है इससे साफ पता चलता है कि शाखा प्रबंधक व दलालों की मिलीभगत चल रही है।


उपभोक्ताओं को कर रहे परेशान
डोला निवासी शकुंतला पटेल ने बताया कि महीनों से दौड़ रहे बैंक के कार्य को ना होने पर इसकी जानकारी हमारे द्वारा डूमरकछार उपसरपंच विक्रमादित्य चौरसिया को दी गई जिस पर उनके बोलने पर बैंक मैनेजर द्वारा मेरे कार्य को किया गया। नियम के अनुसार अभी नवम्बर माह में पेंशनधारियों को पेंशन का जीवित प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होता है जिसके लिए अंगूठा लगवाकर के बेरीफिकेशन किया जाता है। जिसके लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से बुजुर्ग लोग भी आते हैं लेकिन हर बार उन्हें यह बता कर वापस कर दिया जाता है की मशीन खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed