खुले आसमान के नीचे सोनें वाले लोगों को वाहन के माध्यम से रैन बसेरा पहुंचानें का कार्य अनवरत जारी

कटनी – कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए आवासहीन व्यवक्तियों अथवा रोजगार की तलाश में आये गरीब तबके के लोगों को रात्रि में ठहरनें हेतु रैन बसेरा में निःशुल्क सुविधा मुहैया कराई जा रही है। रैन बसेरा प्रभारी पंकज निगम नें जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन द्वारा रैन बसेरा तक लोगों को पहुंचानें हेतु एक मैजिक वाहन की व्यवस्था की गई है मैजिक वाहन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर खुले आसमान के नीचे सोनें वाले गरीब असहाय एवं रोजगार की तलाश में आनें वाले गरीब तबके के लोगों को निःशुल्क रैन बसेरा तक ले जानें का कार्य कर रहा है। शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न जरूरतमंद स्थलों में अलाव की व्यवस्था भी निरंतर प्रारंभ है।