निगम के बकाया करों को जमा कर शिविरों का लाभ ले रहे नागरिकगण।
निगम के बकाया करों को जमा कर शिविरों का लाभ ले रहे नागरिकगण।

कटनी – वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति के शेष दिनों में निगम के बकाया करों की वसूली एवं नागरिकों को बकाया करों को जमा करनें की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय के अतिरिक्त रोजाना प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी राजस्व जागेश्वर पाठक नें बताया कि कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम के राजस्व अमले द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए निगम के बकाया करों की वसूली को गति प्रदान की जाकर नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वार्डवार शिविरों का आयोाजन किया जा रहा है। निगम के राजस्व अमले द्वारा बकाया करदाताओं से संपर्क किया जाकर निगम के करों को जमा करनें हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रामकृष्ण परमहंस वार्ड स्थित आर्डनेंस फैक्ट्री गेट के सामनें शिविर का आयोजन किया शिविर के प्रभारी कर्मचारी एवं वसूली कार्य हेतु संलग्न कर्मचारियों द्वारा करदाताओं के बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की राशि को शिविर स्थल में जमा किया जाकर राशि को निगम कोष में जमा कराया गया। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवसों को दृष्टिगत रखते हुए बकाया करदाताओं से शिविर स्थल पर पहुंचकर निगम के बकाया करों को जमा कर नगर विकास में सहभागी बननें की अपील की है।