नुक्कड नाटक व गीत के माध्यम से स्वच्छता एवं कोरोना संक्रमण के प्रति किया गया जागरूक।
नुक्कड नाटक व गीत के माध्यम से स्वच्छता एवं कोरोना संक्रमण के प्रति किया गया जागरूक।

कटनी- स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचानें के उद्धेश्य से निगम प्रशासन द्वारा रोजाना विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी,स्वच्छ भारत मिशन सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की नियुक्त संस्था के सदस्यों द्वारा आज स्थानीय वार्ड दरोगा की उपस्थित में वीर सावरकर वार्ड मे आम नागरिकों के मध्य पहुंचकर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड नाटक में स्वच्छता गीत के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की गतिविधियों तथा घरों से निकलनें वाले कचरे के विभिन्न प्रकारों की जानकारी प्रदान की जाकर गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने, पालिथीन का उपयोग न करने तथा कोवड -19 के संक्रमण से बचाव हेतु चेहरे पर मास्क लगानें अथवा चेहरे को ढककर रखनें, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखनें, साबुन से बार-बार हांथों को धुलनें, सेनेटाईजर का उपयोग किये जानें से आमजन को अवगत कराया गया। निगमायुक्त श्री धाकरे नें नागरिकों से नगर की सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करनें तथा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु शासन की गाईडलाईन का पालन करनें की अपील की है।