कोविड रोकथाम हेतु नियमों का पालन जरूरी -कलेक्टर
अजय नामदेव-6269263787
कलेक्टर सुश्री मीना ने 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुये अभियान के दौरान ए.एन.एम., आशा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के दल द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले परिवारों में घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक की जाकर बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में स्थानांतरण नीति 2021 के अनुरूप स्थानांतरण प्रस्ताव, कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण के संबंध में कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में टी.एल. प्रकरणों व सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों तथा पी.एम. स्वनिधि (स्ट्रीट वेंडर) योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।