फुटबाल क्रांति को हर गांव तक पहुंचाए: कमिश्नर

0

गांव में फुटबाल को लोकप्रिय बनाने की कमिश्नर की पहल

ग्राम पंचायत बीजापुरी-01 में संपन्न हुआ 10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता

(Amit Dubey+8818814739)
शहडोल। कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा है कि शहडोल संभाग में फुटबाल क्रांति हर गांव तक पहुंचना चाहिए, ग्रामीण युवा फुटबाल क्रांति के माध्यम से शरीरिक तौर पर समक्ष होकर सेना, पुलिस में भर्ती होकर संभाग का नाम रोशन करें। इसी उददेश्य से संभाग में फुटबाल क्रांति प्रारंभ की गई है, उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होना चाहिए, युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और गांव का नाम रोशन करें। पुष्पराजगढ क्षेत्र में लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं में पूरी तरह सुचिता और पारदर्शिता होना चाहिए, लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कमिश्नर राजीव शर्मा अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बीजापुरी-01 में अंतर ग्राम पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की समापन समारोह को सम्बोंधित करते हुए कहा कि बीजापुरी एक अच्छा गांव है, यहां के लोंगो ने शिल्पकला को बचा के रखा है, इस गांव में प्रतिभाशाली युवा है, इनकी उर्जा की उपयोग सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए।
गांव का नाम करें रोशन
समारोह को सम्बोधित करते हुए उप पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने कहा कि गांव-गांव में फुटबाल क्लबों का गठन एक अच्छी सोच है। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की मांग के अनुरूप ग्राम पंचायत बीजापुरी-01 में जन सहयोग से स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि, वे खेल भावना से खेले, फुटबाल क्रांति का अंग बने तथा मन लगाकर शिक्षा ग्रहण और गांव नाम रोशन करें।
फुटबाल को मिला अच्छा मंच
समारोह को सम्बोधित करते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पुष्पराजगढ के युवा फुटबाल को त्यौहार के समान मनाते है, उन्होंने कहा कि कमिश्नर की पहल पर इस क्षेत्र के युवाओं को फुटबाल का अच्छा मंच मिला इससे इस क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी निकलेगें। पूर्व विधायक सुदामा सिंह ने कहा कि संभाग में गांव में फुटबाल क्लबों का गठन कमिश्नर की सराहनीय पहल है, उन्होंने कहा कि, कमिश्नर ने जनजातीय क्षेत्रों का भ्रमण कर लोंगों से जीवंत सम्पर्क स्थापित किया है। इससे लोंगों का उत्साहवर्धन हुआ है। समारोह को सरपंच नरेन्द्र मरावी, एमपी बिरला सीमेन्ट निकुंजय मिश्रा ने भी सम्बोंधित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ अभिषेक सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थें।
सागर गोंडी की टीम हुई विजय
10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में पीपर गुट्टा और सागर गोडी के बीच मैच आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत सागर गोंडी की फुटबाल टीम विजय हुई। सभी खिलाडिय़ों को कमिश्नर राजीव शर्मा और उप पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने पुरूस्कार वितरित किये।
बीजापुरी सच में नंबर 1 गांव
कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा कि बीजापुरी नं-1 गांव को बीजापुरी नं.-1 क्यों कहते हैं, लेकिन आप लोगों से मिलने के बाद, आपका आयोजन देखने के बाद, आपके समाज के हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति के बाद मैं अपने मन में भाव लेकर जा रहा हूं कि बीजापुरी सच में नंबर-1 गांव है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!