धर्म अध्यात्म और संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं: धुर्वे 

0

केदारनाथ क्षेत्र के पुनरुत्थान कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण 

उमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ क्षेत्र के विकास कार्यों एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम केदारनाथ में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिले के करकेली मंडल अंतर्गत सिलौडी ग्राम में सुना एवं देखा गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश धुर्वे एवं दिलीप पांडे तथा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह उपस्थित रहे।
लाइव प्रसारण सुनने के बाद अतिथियों द्वारा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर पूजन हवन किया गया। तत्पश्चात अखंड रामायण का शुभारंभ मंदिर परिसर में किया गया। धर्म अध्यात्म और संस्कृति के पुनरुत्थान को समर्पित सरकार आज पुन: भारत के गौरव को वापस लाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी दिशा में हाल ही में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और आज बाबा केदारनाथ मंदिर परिषर का पुनरुत्थान प्रधानमंत्री की परिकल्पना यथार्थ रूप में साकार हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *