पुलिस ने सूदखोर पर कसी नकेल

0

दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्यवाही 

उमरिया। सूदखोरी के आरोप में मंगठार निवासी आरोपी अनिल मिश्र की दो दिन की पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हुई, विदित हो कि सूदखोरी के विरुद्ध बिरसिंहपुर पाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल पाली थाना अंतर्गत मंगठार निवासी आरोपी अनिल मिश्र सूदखोरी का अवैध कारोबार पिछले क़ई सालों से चला रहा था, मंगठार निवासी दो अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय से दो दिन की पुलिस रिमांड ली थी।
6 लाख का वसूला 8 लाख 
दरअसल स्थानीय पीडि़त रामदरश पिता स्व चन्द्रशेखर प्रसाद शर्मा निवासी मंगठार कालोनी जो पेशे से बोर्ड कर्मचारी है, घरेलू कार्यो के लिए आरोपी अनिल मिश्र से वर्ष 2019 से अब तक कुल रकम करींब 6 लाख ली थी, इसके एवज में करींब 8 लाख से अधिक रकम मय ब्याज के चुका दी है, परन्तु अभी भी आरोपी धमकी दे कर करींब 1 लाख की और रकम मांग रहा था, जिससे परेशान होकर पीडि़त बोर्ड कर्मचारी रामदरश ने पुलिस से लिखित शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल मिश्र के विरुद्ध धारा 506 ताहि एवं 3,4 मप्र ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की है।
माता का एटीएम और पिता का रखा चेक 
दूसरे मामले में स्थानीय मंगठार निवासी अशोक पिता सुखलाल सारथी उम्र 35 वर्ष ने भी पुलिस से उक्त आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, बताया जाता है कि फरियादी वर्ष 2019 में उक्त आरोपी से  घरेलू कार्य के लिए 30 हजार की नगद लिया था, बाद में आरोपी ने हर माह 10 प्रतिशत देने की बात कही, जिसे वह चुकाता रहा, इस बीच आरोपी ने डरा धमकाकर उसकी बाइक एमपी 54 एमडी 0232 रख ली, बाद में जब फरियादी ने बाइक मांगी तो, पिता सुखलाल सारथी का दो चेक एवं माता का एटीएम रख लिया, इसके बाद भी आरोपी सूदखोर को फरियादी पर भरोसा नही हुआ तो फरियादी का स्वहस्ताक्षरित स्टाम्प भी अपने पास रख लिया। जिसके बाद परेशान होकर फरियादी अशोक सारथी ने पाली पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद एक दूसरे मामले में भी आरोपी अनिल मिश्र के विरुद्ध धारा 386,506,420 एवं 3,4 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
गिर सकती है गाज
मुख्यालय सहित मंगठार, पाली एवं नोरोजाबाद में सूदखोरों का आतंक उफान पर है,प्रभावित पीडि़त क़ई बार इन सूदखोरों के आतंक से जान भी गंवा चुके है। इस कार्यवाही से निश्चित ही सूदखोरों  में हड़कम्प है, देखना होगा इस कार्यवाही का कितना असर इस काले कारोबार में शामिल सफेदपोशों को होता है, हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो इसके अलावा और भी क़ई नामचीन सूदखोरों पर जल्द कार्यवाही की गाज गिर सकती है।
****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!