आधीरात पतखई घाट में पलटी भोरमदेव ट्रेवल्स की बस @ तीन की मौके पर मौत, दर्जन से अधिक गंभीर

0

शहडोल । बीती रात लगभग 12:00 बजे के आसपास शहडोल से सिंहपुर होते हुए डिंडोरी जाने वाले मार्ग पर छत्तीसगढ़ के भोरमदेव ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 09 जेएम 6758 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वही करीब 3 दर्जन से अधिक घायल है, उसमें से एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिससे बस में सवार यात्री यूपी के 26 वर्षीय नादिर खान , 12 आर्षीय महिमा कश्यप सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई तो वही इस घटना में 28 अन्य यात्री घायल हुए है। जिसमे 10 घयलो को जिला अस्पताल में वे 18 घायलो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वही 5 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।


मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, घायलों को जिला चिकित्सालय के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है, घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाने की टीम, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर व जिला परिवहन अधिकारी आदि के मौके पर पहुंचने की खबर है।


पूरी रात पुलिस घायलों को साधनों से जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराती रही, मेडिकल कॉलेज से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो मौत का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।

भोरमदेव ट्रेवल्स की बस कवर्धा से होकर लखनऊ जा रही थी, कल ही छत्तीसगढ़ में उक्त बस को 88/8 के तहत टूरिस्ट परमिट जारी किया गया था,जो पंडरिया – सागा टोला – सिंहपुर – शहडोल – जयसिंहनगर से होती हुई उत्तर प्रदेश के लखनऊ जानी थी।


गौरतलब है कि इस पूरे मामले में शहडोल तथा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों , पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं , बीते 1 वर्ष के दौरान इस तरह की दर्जन भर से अधिक घटनाएं हुई हैं। अकेले शहडोल कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा जिला परिवहन अधिकारी को बीते 6 माह के दौरान दर्जनों शिकायतें दी गई हैं। जिसमें 88/8 टूरिस्ट परमिट लेकर बसों में मजदूरों को ढ़ोने का सिलसिला चल रहा है, उक्त बस के संबंध में जानकारी सामने आई है कि उक्त की सवारी क्षमता 30 से 35 की है जबकि इसमें 60 से अधिक सवारियों के भरे जाने की खबर है। यही नहीं ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के नाम पर चल रहे हैं इस खेल में परिवहन अधिकारी से लेकर पुलिस अधिकारी और प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अपनी जेब भर रहे हैं और उसका खामियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है ।

वर्तमान में भोरमदेव के अलावा जय भोरमदेव , पक्षीराज, नफीस , पुष्पराज आदि संचालकों की बसें कवर्धा से लखनऊ लगातार ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर मजदूरों के साथ जगह-जगह से सवारियों को भरकर दौड़ रही हैं , इन बसों में 30-35 से अधिक से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जा सकती, सभी यात्रियों की सूची बस में होनी चाहिए, लेकिन शहडोल जिले में जिम्मेदार बहाने बनाकर मौन बैठ चुके हैं, पुलिस अधिकारी , परिवहन अधिकारी और जिला प्रशासन आम लोगों की जान से खेल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *