रीठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
रीठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

कटनी, रीठी।। ♦देश के पांच राज्यों में हुए मतदान का परिणाम जैसे ही दस मार्च को घोषित हुआ और चार राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, मणिपुर व गोवा राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से दोबारा सरकार बनाई। उसकी खुशी रीठी में भी देखने को मिली है। शनिवार को रीठी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के गोल बाजार परिसर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस दौरान नर्मदा सोनी, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र साहू, राशू कंदेले, प्रिंस राय, संस्कार मांझी, नंदू पटेल, सचिन बर्मन रमेश पटेल महेश पटेल, छोटे यादव, नवीन रजक, शिवम मिश्रा, अमन मांझी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।