बुढ़वा मंगल पर विधायक निवास पर उड़ेगा गुलाल: विधायक ने की पहुंचने की अपील
(Amit Dubey+8818814739)
बुढ़ार। जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के बुढ़ार चमडिय़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित निवास पर कल बुढ़वा मंगल के दिन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त जिलेवासियों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाने की अपील की है।
होली का खुमार अभी कम नहीं हुआ है, कोरोना काल में बदरंग हुई होली इस बार फिर रंग बिरंगी नजर आ रही है, जहां एक ओर बीते दिनों जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ता सहित समर्थकों ने जमकर होली खेली, वहीं बुढ़वा मंगल के दिन ट्रांसपोर्ट नगरी में जैतपुर विधायक मनीष सिंह के निवास पर भाजपाई सहित उनके समर्थक उल्लास में झूमेंगे और विधायक निवास पर फाग गूंजेगी, श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से होली नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब हालात काबू में होने के कारण उल्लास के इस त्योहार का आनंद जिले सहित विधानसभा सहित जिलेवासी ले सकेंगे।
जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने बुढ़वा मंगल के दिन जमकर होली मनाने की तैयारी की है, कोरोना के कारण बीते 2 साल से रंगों से दूर रहने वाली विधायक श्रीमती मनीषा सिंह इस बार अपने निवास पर आम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलेंगी, भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी इस बार गुलाल उड़ाने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह का कहना है, इस बार की बुढ़वा मंगल पर चार राज्यों में फहरे भगवा रंग का असर होगा और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ होली मनाएंगे, विधायक ने कहा रंगों का यह पर्व इसी तरह हर साल धूमधाम से मनाया जाएगा, 2022 के बाद 2023 और फिर 2024 में भी जमकर भगवा रंग उड़ेगा।