मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में आज विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में आज विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे जी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी जी ने की।

विशिष्ट अतिथियों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह ठाकुर, खंड स्त्रोत समन्वयक श्री संतोष सोनी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री अनीस अंसारी, शिक्षाविद् श्री प्रकाश नामदेव, सरदार कुलदीप सिंह, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री नितेश साहू, श्रीमती अलका ताम्रकार, श्री आयुष, श्री सुरेश उइके, श्रीमती अरुणा चक्रधारी, श्री गोविंद अग्रवाल, ठाकुर रामप्रकाश सिंह एवं मनीष जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत श्री अरविंद पाण्डेय, श्री विवेक तिवारी, एस.एल. सायतोंडे, निर्मल पाण्डेय, श्री नरेश कुमार पात्रे, श्री उत्तरा दिवाकर, रमेश कुमार प्रधान, मनीष साहू एवं ज्योतिष साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का रोली-टीका लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं साइकिलों का वितरण किया गया। सत्र 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं कला संकाय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षक श्री नरेश कुमार पात्रे ने सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे जी ने विद्यालय के मंच के सामने शेड निर्माण, वाटर कूलर स्थापना, साइकिल स्टैंड शेड की मरम्मत तथा पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन व्यवस्था कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एवं श्रीमती ज्योति मुकेश दुबे द्वारा सभी के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया,
अपने संबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी जी ने जिले में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का संदेश दिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों से समन्वय बनाकर आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम लाने का आह्वान किया। वहीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री अनीस अंसारी ने विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं को नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष रखा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शोभा पाठक द्वारा किया गया एवं अंत में प्राचार्य श्रीमती उषा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।