आकाशीय बिजली गिरने से आमाडोब में 6 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों को भारी नुकसान्

0

 

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडोब के बैगापारा में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से प्रभावित पशुपालक परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खेत और चरागाह के आसपास मौजूद मवेशी इसकी चपेट में आ गए। घटना में कुल 6 मवेशियों की मौत हुई है।

मृत मवेशियों में:

चमेली पति रामदास का 1 बैल

लमिया पति चमरू का 1 बैल

रामफल पति अशोक का 1 बैल

सुखराम अगरिया की 1 गाय, 1 बछिया एवं 1 बछवा शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक साथ 6 मवेशियों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। अचानक हुई इस घटना से परिवारों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग से मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करने तथा शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।

प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की बात कही जा रही है।

आजाद भारत न्यूज़

ग्रामीणों की आवाज़, जनता के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed