9 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों से धर्म लाभ हेतु शामिल होने की अपील

0

9 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों से धर्म लाभ हेतु शामिल होने की अपील
कटनी। देवों के देव महादेव को समर्पित पवित्र श्रावण मास में शिवभक्ति की अलौकिक छटा बिखेरने के उद्देश्य से नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पड़खुरी के तत्वावधान में 9 अगस्त रविवार को भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिवभक्तों से श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
यह विशाल कांवड़ यात्रा पन्ना मोड़ सब्जी मंडी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पड़खुरी पहुंचेगी। यात्रा में श्रद्धालु पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयघोष, भजनों और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ आगे बढ़ेंगे। धाम पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा।
आयोजन समिति से जुड़े उद्योगपति बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर ने बताया कि यात्रा मार्ग को भक्तिमय वातावरण से सजाया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सेवा की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना, कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व है तथा इसमें सहभागी बनने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
यात्रा के समापन उपरांत 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पड़खुरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने तथा भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!