दरिंदगी के आरोपी पर पुलिस का एक्शन,चंद घंटों में पहुंचा सलाखों के पीछे भागने की कोशिश नाकाम

0

दरिंदगी के आरोपी पर पुलिस का एक्शन,चंद घंटों में पहुंचा सलाखों के पीछे भागने की कोशिश नाकाम
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की गल्ला मंडी में बुधवार शाम सामने आई एक गंभीर वारदात ने सनसनी फैला दी। सुलभ कॉम्प्लेक्स गई 24 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने पहले कॉम्प्लेक्स का दरवाजा अंदर से बंद किया और युवती के विरोध करने तथा शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो कुठला पुलिस तत्काल एक्शन में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक घटना 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की है। युवती गल्ला मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का धनराज उर्फ धन्नू वहां पहुंचा। उसने कथित तौर पर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और युवती को धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती की।
घटना के बाद युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कुठला थाने पहुंचे। युवती द्वारा बताए गए घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की घेराबंदी
मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस सक्रिय हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई रंग लाई और अगले ही दिन आरोपी धनराज उर्फ धन्नू चौधरी (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
कुठला पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 691/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 127(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के साथ उपनिरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!