साईं मंदिर में 16वें स्थापना वर्ष पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण
गौरेला। नगर के साईं मंदिर परिसर गौरेला में साईं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 मई 2026, गुरुवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं साईं भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत अभिषेक पूजन, पालकी पूजन, हवन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार सुबह 8 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे तथा शाम 7:30 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
साईं सेवा समिति गौरेला, सदस्यगण, भक्तगण एवं श्रद्धालुजन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।