ईद उल जुहा (बकरीद) अवकाश तिथि में संशोधन, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 मई 2026/छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस आशय की अधिसूचना सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं संबंधित कार्यालयों को जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed