15 से 23 मई तक होगा भव्य धार्मिक आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
15 से 23 मई तक होगा भव्य धार्मिक आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
कटनी।। शहर में आगामी 15 से 23 मई तक आयोजित होने वाले अठारह पुराण, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूज्य डॉ. रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें शिष्य मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल का मौके पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी बलदाऊ टेंट कटनी को सौंपी गई। आयोजन समिति ने सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
धार्मिक यात्रा एवं कथा आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए उपस्थित लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने साथ कम से कम पांच अन्य लोगों को भी आयोजन से जोड़ें, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कार्यक्रम में सहभागी बन सकें।
आयोजन में डॉ. रजनीश शास्त्री के साथ क्षेत्र के कई संत-महात्माओं के आगमन की संभावना जताई गई है। इनमें लोढ़ा सिद्ध महाराज, सुरेंद्र दास जी महाराज, भरभरा वाले महाराज सहित अन्य संत शामिल रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से यजमान बनने का भी आग्रह किया गया।
बैठक में बताया गया कि पूज्य दद्दा जी द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व अठारह पुराण का भव्य आयोजन कराया गया था और लंबे अंतराल के बाद अब पुनः यह आयोजन होने जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को अठारह पुराणों के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को लेकर नगर निगम एवं प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है। बताया गया कि प्रीति संजीव सूरी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।
बैठक में गुल्लू खंपरिया, सिन्हा जी, राहुल बजाज, मुकेश नौगरहिया, प्रमोद सेन, गोविंद सेन, ब्रजेश अग्रवाल, घप्पू गुप्ता, सुमित जैसवाल, मंटू गुप्ता, संजू नाकरा, अक्षय निगम, राय साहब, ओम प्रकाश तपा, कपूर जी सहित बड़ी संख्या में महिला मातृ शक्ति उपस्थित रही। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि अंतिम बैठक 11 मई को शाम 5 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर रसोई परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।