बिरसा मुंडा वार्ड को बड़ी सौगात 21 लाख की सीसी नाली से खत्म होगी जलभराव की समस्या

0

बिरसा मुंडा वार्ड को बड़ी सौगात 21 लाख की सीसी नाली से खत्म होगी जलभराव की समस्या


कटनी।। नगर निगम ने बिरसा मुंडा वार्ड क्रमांक-2 में लगभग 21.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी नाली का भूमिपूजन किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्ही बाई गौंटिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह नाली शीला पटेल के मकान से पाल बुंदेला के फार्म हाउस तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात में जलभराव से राहत मिलेगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि क्षेत्रीय पार्षद ने इसे वार्डवासियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य शुरू होने पर जनप्रतिनिधियों और नगर निगम का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!