अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश
कटनी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप संचालित चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए चेकिंग कार्यवाही पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ की जाए। साथ ही आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।