केक काटकर मनाया गया अजय सिंह का जन्मदिवस

0

शहडोल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विंध्य के सपूत प्रदेश के कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में राहुल भैया के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन में भोजन प्रसाद, मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उनकी लंबी दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटकर कांग्रेस जनों द्वारा जन्मदिन उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन शहडोल से हजारों लोगों को भोजन, प्रसाद, मिष्ठान का वितरण किया गया।
अजय ङ्क्षसह के जन्मदिन को लेकर आज सुबह से ही कांग्रेस जनो में भारी उत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कांग्रेस भवन पहुंचे हुए थे, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन का कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया, साथ ही जिले भर में भी कांग्रेस जनों द्वारा आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। कांग्रेस भवन पहुंचने के पूर्व आजाद बहादुर सिंह कांग्रेस जनों के साथ घरौला नाथ हनुमान मंदिर गये थे, जहां उन्होंने उनकी लंबी दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना की प्रार्थना की। इसके बाद कांग्रेस भवन पहुंचकर केक काटा गया तथा बड़ी संख्या में भोजन प्रसाद मिष्ठान का वितरण कार्यक्रम शाम तक जारी रहा। इसके अलावा धनपुरी, बुढ़ार, ब्यौहारी, जयसिंह नगर, जैतपुर, गोहपारू, सहित जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने कहा कि राहुल भैया का शहडोल सहित पूरे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में मंत्री रहते हुए उन्होंने संभाग सहित पूरे प्रदेश में विकास को एक नई राह दी थी, उन्होंने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आम से खास सभी को एक नजर से देखा। गरीब, किसानो, आदिवासी को सदा आगे बढ़ाने का कार्य उन्होंने किया है। जिनके इस योगदान के कारण आज उनके जन्मदिन पर लोग उत्साहित है, सुबह से ही पूरे जिले भर में कांग्रेस जनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कांग्रेस भवन में ही बड़ी तादात में लोग पहुंचे हैं यह सब उनकी एक अच्छी सोच के कारण संपन्न हो सका है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस जनों में एक और ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नोशेरम खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सिंपी अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम, युवा कांग्रेस के महासचिव एवं पार्षद सुफियान खान, सोहागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सोंधिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश तिवारी, विनय सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली, बाल्मीक द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश यादव, पार्षद जितेंद्र सिंह जित्तू, मोहम्मद दानिश, समीर खान, प्रभात पांडये, लल्ला कोल, घनश्याम जायसवाल, जवाहर कोल, कांग्रेस नेत्री श्रीमती रेणुका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!