31 जुलाई तक करें आवेदन: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू साहस से विज्ञान तक देश के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0

31 जुलाई तक करें आवेदन: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू
साहस से विज्ञान तक देश के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कटनी।। भारत सरकार ने देश के उन बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 हेतु ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा और उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बच्चों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस पुरस्कार के अंतर्गत साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन किया जाएगा। ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, वे इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पुरस्कार के लिए पात्रता के अनुसार 31 जुलाई 2026 की स्थिति में बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होना आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी या उनके अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी भरनी होगी। यह पुरस्कार देश के उभरते हुए युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
निर्धारित श्रेणियों में उत्कृष्टता एवं उल्लेखनीय योगदान रखने वाले बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!