बरगी डैम क्रूज हादसा== तेज आंधी-तूफान में पलटा क्रूज, 4 की मौत, कई लापता युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

0

बरगी डैम क्रूज हादसा== तेज आंधी-तूफान में पलटा क्रूज, 4 की मौत, कई लापता युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी
कटनी/जबलपुर।। बरगी डैम में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान ने एक बड़े हादसे को जन्म दे दिया। डैम में चल रहे एक क्रूज में सवार यात्रियों के साथ दुखद दुर्घटना हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। अचानक मौसम बिगड़ने और तेज हवाओं के चलते क्रूज असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गया। समाचार लिखें जाने तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।


घटनास्थल पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर डटे हुए हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। राज्य सरकार ने भी इस गंभीर हादसे को लेकर तत्परता दिखाई है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

https://x.com/i/status/2049864853222051978

सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। यह हादसा न केवल प्रशासनिक सतर्कता बल्कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्यों पर केंद्रित है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

https://x.com/i/status/2049874253470974433j

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed