विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है : विधायक

0

उमरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करकेली जनपद पंचायत के ग्राम पठारी में विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पठारी में आयोजित यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। योजनाओं का लाभ लेकर जीवन में क्रांति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि के क्षेत्र में किसानों को अत्याधुनिक कृषि यंत्र प्रदाय कर खेती किसानी को लाभ का धंधा बना दिया है। जल जीवन मिशन के माध्यम से नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाओं को धुंआ से बचाया जा सके उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाना इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे भी आगे आये और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ उठाये। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों व्दारा भी संबोधित किया गया। नौरोजाबाद के नायब तहसीलदार राम सिंह धुर्वे के द्वारा सरकार के द्वारा राजस्व विभाग के माध्यम से मिल रही सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया, तत्पश्चात कृषि विकास अधिकारी भूमिका तिवारी के द्वारा कृषि विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य पूजा सुरेश बैगा, चंद्र भान सिंह, सुमन सिंह इंजीनियर राजेश त्रिपाठी, सचिव ग्राम पंचायत कमलेश चौधरी, ग्राम पंचायत पठारी के सरपंच गोविन्द प्रसाद गौतम सहित अमनीष तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पठारी मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, उज्ज्वला योजना एवं बैंक द्वारा बीमा योजना से सम्बंधित स्टाल लगाए गए एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग व्दारा ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से आसानी से कीटनाशक दवाईयों एवं उवर्रक का छिड़काव खेतो में किया जा सकता है। कार्यक्रम के हितलाभ का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!