मधुबन होटल की मीठी बोली और ग्राहकों से आत्मिक लगाव रखने वाले भैयालाल जी का दुखद निधन हो गया। समूचे कोरबा बालको में शोक की लहर

0

फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर

 

कोरबा 16 मई 2026 । बालको नगर के प्रसिद्ध एवं पुराने मधुबन होटल के संचालक भैया लाल पाल का नागपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बालको नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

 

मधुबन होटल बालको नगर का वर्षों पुराना और चर्चित होटल माना जाता है। क्षेत्र में भैया लाल पाल अपनी सरलता और मिलनसार व्यवहार के कारण खास पहचान रखते थे। लोग उन्हें उनके नाम से ही अलग पहचान लेते थे। होटल व्यवसाय के माध्यम से उन्होंने लंबे समय तक लोगों से आत्मीय संबंध बनाए रखे।

 

परिजनों के अनुसार वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और उपचार के लिए नागपुर में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बालको की स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

 

उनके निधन पर क्षेत्र के व्यवसायियों, सामाजिक लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed