ढ़ोल नगाड़ा बजाकर कुम्भकरणीय नींद मे सोये अधिकारियो को जगायेंगे  शुक्ला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे

0

जिला बिलासपुर/बेलगहना

विगत वर्ष मुख्यमंत्री जी के द्वारा खोँगसरा आगमन पर कोटा विधानसभा के बेलगहना मे महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी जो अभी तक शुरू नहीं हुई है ज़ब मुख्यमंत्री की घोषणा को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैँ तो ग्रामीणों के आवेदन का क्या होगा

कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की छतीसगढ़ की सांय सांय सरकार गहरीकुम्भकरणीय निद्रा मे है इस निद्रा से जगाने के लिए 21 मई को होने वाले जिला स्तरीय सुशासन शिविर के सामने ढ़ोल ताशा और नगाड़ा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया जायेगा ताकि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा की सुविधा बेलगहना मे मिल सके साथ ही क्षेत्र लम्बे अरसे से सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग की जा रही है एवं कोटा विधानसभा के अरपा नदी से बड़ी बड़ी मशीनों से अवैध रेत उतखनन, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, अति वृस्टि प्रभावित मुआवजा की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया नहै छात्रों एवं ग्रामीणों के हित को ध्यान मे रखते हुए इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पंहुच कर सहयोग प्रदान करें

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed