संभावित तीसरी लहर से पूर्व सभी तैयारियां करें पूर्ण: प्रभारी मंत्री

0

नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराएं

चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को समुचित दें प्रशिक्षण

शहडोल। प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामलेखावन पटेल ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से पूर्व मेडिकल कॉलेज एवं जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
बनाएं जाए आईसीयू बेड
प्रभारी मंत्री ने कहा है कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आईसीयू बेड्स बनाए जाएं ताकि दूर-दराज के मरीजों को असुविधाओं का सामना न करना पडे तथा उनको बेहतर से बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर मुहैया कराना सुनिश्चित किया जा सकें। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए है कि मेडिकल कॉलेज एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा वार्डवाय् को कोरोना की संभावित तीसरी लहर में मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने का समुचित प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
युद्ध स्तर पर दें प्रशिक्षण
प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल मेडिकल कॉलेज में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियोंं की समीक्षा बैठक में निर्देशित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि, कोरोना अभी पूर्ण रूप से समाप्त नही हुआ है। उन्होंने कहा कि, कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए सभी नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, मास्क लगाएं तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
वैक्सीनेशन में जिला तीसरे स्थान पर
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगो की जागरूकता जन-प्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों से मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आज देश में मॉडल राज्य बना है तथा वैक्सीनेशन में एक दिवस में वैक्सीनेशन करने वाले राज्यों में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि,यह कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला वैक्सीनेशन कार्य में तीसरा स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जिला वैक्सीनेशन में प्रथम आएं इसके प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!