राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

0

gpm/पेंड्रा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिकता, तकनीकी विकास और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को देश के विकास से जोड़ने तथा पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में भी उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने युवाओं को नई सोच, तकनीक और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की दिशा दिखाई। सूचना एवं संचार के क्षेत्र में उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव का लाभ आज देश को मिल रहा है। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।

 

कार्यक्रम में रतन केसरवानी, शारदा चरण पसारी, सादिक खान, पारस चौधरी, जयदत्त तिवारी, शाहिद राईन, राजकुमार रजक, राजेश चौधरी, मैकू भारिया, सिद्धार्थ तिवारी, बिल्लू साहू, आशीष सिंग मरावी एवं गौरव सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed