राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेस ने कहा,विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए
राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने कहा,विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए

कटनी।। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा मंगलवार 1 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने माननीय श्री राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसजनों ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं और वे लगातार जनता से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना तथा जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाना विपक्ष का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदैव आम जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे हैं तथा उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गंभीर चिंता का विषय है।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। जनहित के मुद्दों को उठाना किसी भी विपक्षी नेता का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लिया जाए तथा देश में लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा को बनाए रखा जाए।
इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, भरत विश्वकर्मा, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानी, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।