जनपद पंचायत हॉल पेंड्रा में संपन्न हुई संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 6 जिलों के 95 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0

 

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* आज जनपद पंचायत हॉल पेंड्रा में संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता में संभाग के *6 जिलों* से कुल *95 खिलाड़ियों* ने भाग लिया। भाग लेने वाले जिले इस प्रकार हैं:

*मेजबान GPM, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलाईगढ़-सारंगढ़ और मुंगेली।*

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से *जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी*, *सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड*, *नोडल अधिकारी साक्षरता श्री आलोक शुक्ला*, रामपूरी गोस्वामी व्यायाम अनुदेशक सहित विभिन्न जिलों से आए व्यायाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग और भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शालेय स्तर पर ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था।

 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed