बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिए सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जीपीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया सम्मान और स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा 

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही दिनाँक 04-05-2026/सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ने 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य मुलाकात में बुके भेंट कर सम्मान सहित साधुवाद दिया एवं विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर जैसे सभी ब्लॉकों में शिविर लगाकर सर्विस बुक & GPF पासबुक संधारण, शिक्षकों के समस्त लंबित देयकों का भुगतान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दो माह के भीतर समस्त स्वत्वों का भुगतान एवं दिवंगत शिक्षकों के परिवार को अतिशीघ्र समस्त देयकों का भुगतान किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

 

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों के सर्विस बुक एवं GPF पासबुक का संधारण कुछ वर्षों से नहीं हुआ है साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं दिवंगत शिक्षकों के स्वत्वों के भुगतान में भी बहुत देरी हो जाती है। इनके निराकरण के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने तीनो ब्लाकों में जून माह में शिविर लगाने हेतु आदेशित करने का आश्वासन दिया है जिसमें 1जून गौरेला, 6 जून पेंड्रा व 10 जून को मरवाही में शिक्षा शिविर आयोजित करने की बात कही गई एवं सेवानिवृत्त तथा दिवंगत शिक्षकों के मामलों में भी शीघ्रता बरतने की बात कही है।

 

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, जिला महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, अजय चौधरी, बलराम तिवारी, विनय राठौर,ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला अमिताभ चटर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा कन्हैयालाल सोनवानी, हेमन्त राठौर, त्रिभुवनदास गोयल, भागीरथी कैवर्त आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed