5 हजार महिलाओं को दिया योग का नि:शुल्क प्रशिक्षण

0

शहडोल। महिला पतंजलि योग समिति की 5 वर्ष जिला प्रभारी रहीं श्रीमती वर्षा तनेजा वर्ष 2002 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़ी हुई हैं तथा गांधी स्टेडियम में पिछले 12 वर्ष से सुबह एक घंटा नियमित रूप से महिलाओं को योग सिखा रही हैं। अब तक आपने 5 हजार महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे चुकी हैं। योग सीखने वाली महिलाओं का जहां शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है, वहीं उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। रेलवे स्कूल, आंगनबाडिय़ों एवं भाजपा के संभागीय कार्यालय में भी श्रीमती तनेजा ने महिलाओं को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया है।
समाजसेवा में विशेष रूचि
समाजसेवा में विशेष रूचि वाली वर्षा तनेजा का जन्म 9 दिसम्बर 1977 को उत्तरप्रदेश के झांसी में कीमत रामसुन्दरानी के घर में हुआ था। स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात अपने दिल्ली से टी.ओ.टी. (टे्रनर ऑफ टे्रनीज) एवं टी.ओ.ए. टे्रनिंग ससेशर का कोर्स किया है। आपने एन.टी.टी. की टे्रनिंग भी दिल्ली से प्राप्त की है। आपका विवाह 21 फरवरी 2001 में शहडोल निवासी व्यवसायी जय सिंह तनेजा से हुआ। संत कंवर राम स्कूल के माध्यम से सिंधी धर्मशाला में सिंधी समाज के अध्यक्ष लालचंद कुन्दनानी के नेतृत्व में 3 साल तक महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई, एवं मेंहदी, रंगोली का प्रशिक्षण दिया है। इससे लगभग 5 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। समाज सेवा संगठन द्वारा हर वर्ष आप गरबा महोत्सव का आयोजन करती हैं। कोराना काल में आपने लगभग 4 हजार मास्क बनवाकर गरीबों को घर-घर वितरित किया है। कल्याणपुर वृद्धाश्रम में भी प्रत्येक माह सूक्ष्म व्यायाम कराने की सेवा का वृत भी अपने ले रखा है।
कई संगठनों से मिला सम्मान
उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए श्रीमती वर्षा तनेजा को अनेक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। राजमाता महिला योग केन्द्र म.प्र. द्वारा श्रीमती तनेजा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। इसी प्रकार पूर्व कलेक्टर मुकेश शुक्ला द्वारा दो बार सम्मानित किया गया। शहडोल प्रेस क्लब द्वारा भी मानस भवन में आयोजित समारोह में महिलाओं को योग सिखाने के प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पतंजलि के प्रदेश अध्यक्ष ने भी महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए श्रीमती तनेजा को सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!