इंदिरा गांधी वार्ड में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

0

इंदिरा गांधी वार्ड में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
कटनी।। शहर के इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी एवं एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी रही। भूमिपूजन वार्ड की कन्याओं एवं वरिष्ठ नागरिक त्रिवेणी परौहा के करकमलों से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से लंबित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत शिव मंदिर से राजू नायक होते हुए राजाराम पटेल तक लगभग 14.33 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी।
इसके अलावा कुठला क्षेत्र में मेन रोड से राधा मंदिर तक लगभग 4.78 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या कम होगी। वहीं शिवाजी नगर क्षेत्र में अजय मलिक के घर से शैलेन्द्र के घर तक लगभग 16.62 लाख रुपये की लागत से सीसी नाली निर्माण कराया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने एवं अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed