छात्र शिवम यादव हत्या मामले में ग्रामीणों ने किया हाईवे 30 किया जाम ,परिजनों व ग्रामीणों की मांग हत्यारों को करो गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे स्लीमाबाद तिराहा , सड़क के दोनों ओर लगी लगभग 5 किलोमीटर से अधिक की लंबी कतार मौके पर एसडीओपी व पुलिस बल मौजूद

0

छात्र शिवम यादव हत्या मामले में ग्रामीणों ने किया हाईवे 30 किया जाम ,परिजनों व ग्रामीणों की मांग हत्यारों को करो गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे स्लीमाबाद तिराहा , सड़क के दोनों ओर लगी लगभग 5 किलोमीटर से अधिक की लंबी कतार
मौके पर एसडीओपी व पुलिस बल मौजूद 

कटनी ॥ स्लीमनाबाद ॥ बंधी स्टेशन॥ स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धरवारा हायर सेकेण्ड्री स्कूल में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत छात्र शिवम यादव 16 वर्षीय पिता बसंत यादव निवासी धरवारा का शव गुमशुदगी के तीसरे दिन जंगल में दफन मिला। शिवम गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला हुआ था। जिसके बाद वह बापस नही लौटा जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस कों दी परिजनों की सूचना पर पुलिस ने 363 के तहत मामला कायम करते हुए पतासाजी शुरु कर दी थी। शनिवार कों भी जब शिवम का कोई पता नही चला तो परिजन ग्रामीणों के साथ किशोर का पता लगाने जंगल की तरफ गए तभी मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर सूनसान जगह मेें ताजी मिट्टी से एक गड्ढा भरा हुआ मिला। मिट्टी के ऊपर पैर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद परिजनों ने गड्ढे की खुदाई करते हुए मिट्टी निकाली तो उसके अंदर किशोर शिवम का शव दफन रहा। शव कों बाहर निकाला गया परिजन समेत ग्रामीण शव कों लेकर हाईवे पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया ! घटना कि जानकारी पुलिस शहित प्रशासन कों दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीओपी और स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे मौके पर उपस्थित रहे और ग्रामीणों कों समझाने का प्रयास किया ! जिस पर ग्रामीणों कि मांग थी की शिवम के हत्यारों कों गिरफ्तार करो ! ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी की॥
परिजनों का कहना था कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कोई कार्यवाही नही की जिसके चलते आरोपियों ने शिवम को मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिजनों ने सूचना में इस बात की जानकारी दी थी कि किसके साथ वह गया हुआ है। इसके बावजूद पुलिस साथ में जाने वाले दोस्त से किसी तरह से पूछताछ नहीं की।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में धरवारा में पुलिस बल मौजूद रहा। परिजनों का कहना रहा कि यदि समय रहते पुलिस कार्यवाही कर देती तो शिवम के साथ यह नही होता! सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य मार्ग में ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। मौके पर बड़वारा विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह भी पहुंचे। एसडीओपी मोनिका तिवारी, थाना प्रभारी संजय दुबे के साथ समीप जिले का पुलिस बल भी मौजूद रहा।

इनका कहना है
शव को देर शाम पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जिसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
मनोज केडिय़ा, एएसपी कटनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!