छत्तीसगढ़ में खप रही मध्यप्रदेश की शराब, छग के मदिरा शौकीनों कोअनूपपुर के ठेकेदार परोस रहे शराब

0

 

शहडोल। संभाग के अनूपपुर जिले के बिजुरी दुकान की शराब और यहां के ठेकेदार इन दिनों सुर्खियों में है, और आजकल संभाग के वेयर हाऊस से शराब लगातार कहीं ना कहीं बराबर पार हो रही है कुछ दिन पहले ही बुढ़ार के लिए निकली शराब जयसिंहनगर में पकड़ा गई, लेकिन प्रभारी ठेकेदार का नाम संभवत: पता नहीं कर पाई, वहीं ब्यौहारी में भी मानपुर की शराब भाजपा नेता द्वारा तस्करी करते पकड़ी गई, वहीं अब अनुपपुर जिले के शराब ठेकेदारों की शराब छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ ली है। मध्यप्रदेश की शराब छत्तीसगढ़ के मुकाबले कम रेट में अवैध रूप से खपाने के लिए ठेकेदार ने युवाओं को इस अवैध कारोबार में झोंख दिया है।

तीन टीमों का किया गठन

दरअसल शराब का अवैध बिक्री रोकने की मुख्य जवाबदारी आबकारी विभाग की है, हालाकि समय-समय पर पुलिस विभाग की ओर से कार्यवाही को अंजाम दिया जाता है, चर्चा है कि इन दिनों पुलिस सहित आबकारी विभाग ने बीजूरी ठेकेदार को खुली छूट दी हुई है, शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 18 सी 4214 मे अंग्रेजी शराब भर कर मध्यप्रदेश से बचरापोड़ी की ओर आ रहा है, स्कार्पियो के आगे-आगे एक सफेद रंग की बिना नम्बर की स्वीप्ट कार रास्ते की रैकी करते हुए आ रही है, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खडग़वां विजय सिंह द्वारा तीन टीम का गठन कर एक टीम भुकभुकी घाट के नीचे, दूसरी टीम थाना खडग़वां के सामने व तीसरी टीम बचरापोड़ी के पास नाकाबंदी करने हेतु लगाया गया।
पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
पुलिस को छकाने के लिए रैकी करने वाली स्वीप्ट कार व शराब से भरी स्कार्पियो वाहन के द्वारा बार-बार जगह व रोड बदलने से घेराबंदी करने वाली टीम का जगह बदल-बदल कर अलग-अलग जगह पर घेराबंदी कर टीम लगाया गया, रात करीब 02 बजे रैकी करने वाली स्वीप्ट कार व शराब से भरी स्कार्पियो वाहन बचरापोड़ी से सिरमिना की ओर जाते दिखी, जिसे मेन रोड मुगुम मे घेराबंदी किया गया, स्वीप्ट कार जैसे ही बैरीकेट के पास पहुंची व तेजी से बैक कर पुलिस के ऊपर गाड़ी को चढ़ाने का प्रयास करते हुए बैरीकेट को तोड़ते हुए भगा इतने मे ही पीछे से शराब से भरी स्कार्पियो वाहन पहुंची, जिससे सामने से बैरीकेट व वाहन लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु स्कार्पियो वाहन बैरीकेट को तोड़कर पुलिस के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए व शासकीय पुलिस वाहन को सामने से ठोकर मारकर भागने का प्रयास करने लगा तो, पुलिस टीम सूझबूझ एवं साहस के साथ वाहन को रोका गया तो, ड्रायवर गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस को आरोपी कर रहे गुमराह

सूत्रों द्वारा खबर मिली है कि उक्त आरोपी द्वारा पुलिस को सोची समझी चाल के अनुसार पहले के प्रचलित नामों को बताया जा रहा है ।ताकि पुलिस गुमराह होकर पूर्व में फंसे शराब कारोबारियों के नामों तक सिमट के रह जाए, और यह मामला बिजुरी के ठेकेदार पर कायम ना हो सके जबकि सच्चाई तो यह है कि उक्त पकड़ी गई शराब अनूपपुर जिले के बिजुरी शराब दुकान से लोड कर छत्तीसगढ़ के सीमा में प्रवेश की गई है। अगर किसी कारोबारी को कोरिया जिला शराब ले जाना हो तब अनूपपुर जिला को छोड़कर शहडोल जिला से क्यों लेकर जाएगा। इसलिए सोच समझकर ठेकेदारों द्वारा ड्राइवर के पकड़ा जाने पर पहले से प्रचलित नामों को उजागर करने की बात रटाई गई थी, लेकिन मजे की बात तो यह है कि जिस व्यक्ति का नाम आरोपी ड्राइवर द्वारा लिया जा रहा है उस व्यक्ति के नाम न तो सालों से शराब की दुकान ही नहीं है और दूर-दूर से इस कारोबार से कोई वास्ता भी नहीं।

कड़ाई से पूछताछ में होंगे नए खुलासे

छत्तीसगढ़ पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी की कड़ाई से पूछताछ की जाए तो सच का जींन सुबह होते ही बाहर आ जाएगा। और नए नाम का खुलासा भी हो पाएगा क्योंकि पूर्व में भी आरोपी गांजे की तस्करी और शराब की खेपों को छत्तीसगढ़ ले जाने में कई बार सलाखों के पीछे महीनों गुजार चुका है। अब बिजुरी के शराब कारोबारी का नाम छुपाने के लिए ऐसे नामों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूर्व में शराब के कारोबारी रहा करते थे। किंतु आज की स्थिति में इनका दूर-दूर तक इस मामलों से कोई लेना देना नहीं है।

खुद के लिए तस्करी कर रहे थे आरोपी

पुलिस को ड्राइवर ने अपना नाम रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी निवासी हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल होना बताया एवं रेकी करने वाले स्विफ्ट कार में शिवम एवं सौरभ सिंह बताया गया, लेकिन सूत्रों के हवाले से सच तो यह है कि पूर्व में आरोपी ड्राइवर जरूर शहडोल जिले के ठेकेदारों से संपर्क रखते थे, और उनके साथ में काम करते थे लेकिन आज खुद का व्यापार चालू करने और मुनाफा कमाने की नियत से सभी ठेकेदारों को दगा देते हुए दबे पांव शहडोल जिले के निवासी आरोपी ड्राइवर अनूपपुर जिले के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती बिजुरी दुकान से शराब की पेटियां उठाकर खुद का व्यवसाय चालू कर लिया था, और लगातार शराब की खेप छत्तीसगढ़ छोड़ रहा था। आज पकड़े जाने के बाद अपने पुराने मालिकों का नाम बता कर उन्हें फंसाने और बचने की जुगत में लगा हुआ है। अब देखने की बात तो यह है कि आज रात को पुलिस सच उजागर कर पाती है या फिर ड्राइवर की बातों में आकर खानापूर्ति कर केस बंद कर देती है।

लाखों की शराब बरामद

मध्य प्रदेश की बनी हुई शराब कुल 2250 पाव मात्रा 405 लीटर कीमती करीब 3,00,000 रूपये का एवं पुरानी स्कार्पियों वाहन कीमती करीब 10,00,000 रूपये कुल पुलिस द्वारा 13,00,000 रूपये का मशरूका बरामद किया गया। सूत्रों की माने तो इस बार जो छग में शराब पकड़ाई है, वह बिजुरी शराब दुकान से उक्त वाहन में लोड कर छत्तीसगढ़ पहुंचाई जा रही थी।

इनकी रही भूमिका

आरोपी के धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी निवासी हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, सउनि आर.एस मरावी, प्रआर. सुखलाल खलखो, आर.जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, सदीप साय, धर्मबल तिर्की, सुखनदन केंवट भोलानाथ, प्रिंसराय, पुष्कल सिन्हा, धनंजय कुमार, जशप्रीत सिंह, सैनिक विनय श्याम का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!