मंडल अध्यक्ष ने बिगाड दी कार्यक्रम की फिजा

0

बिना आमंत्रण के कप्तान के साथ मंच पर की शिरकत

पुलिस के कार्यक्रम का हुआ भगवाकरण

बुढार/शहडोल। शुक्रवार को पुलिस विभाग द्वारा बुढार और अमलाई थाने में पौधरोपण के साथ आधुनिक थाना परिसर के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, 11 बजे के आस-पास एडीजी जी. जर्नादन राव व पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी दर्जनभर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अमलाई थाने पहुंचे यहां पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों व विभिन्न व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की गरिमा मई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, इसके साथ बुढार में पौधरोपण के साथ आधुनिक थाना परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष की अति महत्वाकांक्षा ने पूरे कार्यक्रम पर मानो ग्रहण सा लगा दिया।
मंच पाने की लोलुपता
बुढार थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडीजी के अलावा पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, भाजपा की स्थानीय महिला विधायक को मंच पर बैठाने की व्यवस्था की गई थी, क्रमश: कैलाश विश्वनानी, इंद्रजीत ङ्क्षसह छाबडा, श्रीमती मनीषा सिंह, जी. जर्नादन राव व अवधेश गोस्वामी के नाम की पट्टिका भी लगाई गई, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही भाजपा के बुढार मंडल अध्यक्ष कामाख्या नारायण राव पुलिस अधीक्षक के ठीक बगल से बिना किसी मंच पर आमंत्रण के ही जाकर ढस गये। हालांकि पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष होने के नाते उन्हे यहां से उठाया नही, पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी मंचासीन अतिथि ने उससे कोई चर्चा तक नही कि, अकेले सेलफोन में व्यस्त मंडल अध्यक्ष की मंच की लोलपुता ने उनके पद और पार्टी को पूरे कार्यक्रम में हंसी का पात्र बना दिया।
वरिष्ठो का नही किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में महिला डीएसपी सोनाली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, एसडीओपी भरत दुबे के अलावा बुढार तहसीलदार भरत सोनी, नायब तहसीलदार साक्षी गौतम आदि या तो मंच के समीप खडे नजर आये या फिर मंच के सामने कुर्सियों पर बैठे रहे। इतना ही नही स्थानीय नगर परिषद के उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार के साथ ही बुढार, धनपुरी व अमलाई क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ व वयोवृद्व नागरिक जिन्हे कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, वे भी कार्यक्रम की महत्ता को समझते हुए मंच के सामने सुशोभित रहे, लेकिन मंडल अध्यक्ष इन सबकी अवहेलना करते हुए अपने पद के गुरूर में मंच पर ठसे रहे।
कांग्रेसियों ने किया किनारा
कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल, धनपुरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी हनुमान खंडेलवाल के अलावा दर्जनों कांग्रेसी तथा व्यापारी आदि मंडल अध्यक्ष के इस कारनामें से व्यथित नजर आये, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलमीत सिंह खनूजा ने आयोजित कार्यक्रम सहित मंच पर भाजपा के कब्जे पर विरोध जताया हैै, श्री खनूजा ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शासकीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और नपा अध्यक्ष भले ही भाजपा से है, उन्हे जगह देना तो समझ में आता है, लेकिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह छाबडा तथा जबरिया मंच पर बैठे भाजपा के मंडल अध्यक्ष कामाख्या नारायण राव ने पूरे शासकीय कार्यक्रम को ही भगवा रंग दे दिया, कांग्रेस पार्टी ऐसी विचारधारा वाले कार्यक्रमों का विरोध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!