गौरेला में घर में घुसा गंधबिलाव, सर्प मित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू देर रात भोजन की तलाश में निकला था वन्यजीव, जागरूकता से बची जीव की जान

0

गौरेला। नगर के गांधी चौक निवासी दर्शील जैन के निवास स्थान पर शुक्रवार, 18 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे एक वयस्क गंधबिलाव (Civet Cat) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन्यजीव के घर में आने की सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र तुषार वर्मे और बादल कुमार मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया

 

सर्प मित्रों के अनुसार क्षेत्र में गंधबिलाव को स्थानीय स्तर पर कब्र बिज्जू के नाम से भी जाना जाता है। यह वन्यजीव सामान्यतः रात के समय भोजन की तलाश में सक्रिय होता है और अपने प्राकृतिक आहार से जीवन-यापन करता है। रेस्क्यू के दौरान उसे किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

 

सर्प मित्रों ने बताया कि ऐसे वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। अक्सर अनजान वन्यजीव घर या आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई देने पर लोग डर के कारण उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जबकि वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देकर उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता है।

 

जागरूकता से सुरक्षित रहेंगे इंसान और वन्यजीव

 

गंधबिलाव सहित अन्य वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके दिखाई देने पर घबराने या उन्हें मारने के बजाय वन विभाग अथवा स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सुरक्षित तरीका है।

 

स्थानीय लोगों द्वारा वन्यजीवों को बचाने के लिए दिखाई जा रही जागरूकता से मनुष्य और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक संदेश मिल रहा है।

विशेष 👉 स्नेक रेस्क्यू के लिए संपर्क करें मो नं -6261899302,8815136915

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed