जनसुनवाई में महापौर का सख्त संदेश, जनता को न लगवाएं दफ्तरों के चक्कर महापौर प्रीति सूरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण और जवाबदेही के साथ कार्रवाई के दिए निर्देश
जनसुनवाई में महापौर का सख्त संदेश, जनता को न लगवाएं दफ्तरों के चक्कर
महापौर प्रीति सूरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण और जवाबदेही के साथ कार्रवाई के दिए निर्देश
कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और आवास योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर प्राप्त आवेदनों की अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई हो। किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार नगर निगम के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और अधिकारियों को जवाबदेह रहने के निर्देश दिए।