NEWS UPDATE :-चाकूबाजी की वारदात में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

0

NEWS UPDATE :-चाकूबाजी की वारदात में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या की जांच में जुटी पुलिस
कटनी।। शहर के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलनगर में रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कन्हैया गोंड 25 वर्ष के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे पहले जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर किया, लेकिन स्लीमनाबाद के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक का मंगलनगर निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि पुलिस अभी मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। युवक की मौत के बाद मामला अब हत्या के रूप में जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात और युवक की मौत से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed