ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत प्रस्तावित मार्गों पर आपत्तियां आमंत्रित
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला ो
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 15 अप्रैल 2026/जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना 2025 के तहत यात्री बस संचालन को लेकर प्रशासन ने प्रस्तावित मार्गों पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यह पहल अरपा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड मुख्यालयों को जोड़ने वाले ग्रामीण मार्गों का सर्वे कर संभावित रूट चिन्हित किए गए हैं, जहां बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
प्रस्तावित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं-पेण्ड्रा से झिरहिट्टी व्हाया पेण्ड्रारोड, गोरखपुर, कन्हारी, कोरजा, बालधार, बांधाटोला, जोराडोंगरी, पंडरीपानी, डाहीबहरा साल्हेघोरी और पेण्ड्रा से झिरहिट्टी व्हाया पेंड्रारोड, गिरवर, हर्राटोला, लालपुर, हर्री , अंधियारखोह, डाहीबहरा साल्हेघोरी और पेण्ड्रा से चिकनी व्हाया पेंड्रारोड गिरवर, हर्राटोला, लालपुर, हर्री, दर्री, गुम्माटोला और खैरझिटी से कोटमी व्हाया पडखुरी, भुस्कुरा, मेढुका, सपनी, खंता, डॉगरिया, बगड़ी, महोरा, मझगंवा, अंडी, कुदरी और मरवाही से पेण्ड्रारोड व्हाया चिचगोहना, घुसरिया, चचेड़ी, मड़वाही, बरटोला, रटगा, राजाडीह, ढ़िटोरा, साल्हेकोटा, धनपुर, लटकोनीखुर्द, सिलपहरी, नगवाही, अंडी, कुदरी, दुपटिया, पेण्ड्रा और पेण्ड्रा से धरमपानी व्हाया पेण्ड्रारोड देवरगांव, तरईगांव, पकरिया, थाड़पथरा, माई का मड़वा, दुर्गाधारा और मरवाही से सिवनी व्हाया चलचली, धनौरा, महौरटोला, परासी, चंगेरी, लखनघाट, करहनी, घिनौची, कोकडाटोला शामिल हैं।
जिला परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बस संचालक को इन प्रस्तावित मार्गों पर आपत्ति है, तो वे 7 दिनों के भीतर परिवहन कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ग्राम टीकरकला लोहराझोरकी स्थित नवीन छात्रावास भवन पेण्ड्रारोड कक्ष क्रमांक 9 में अपना आपत्ति दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।