मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम संपन्न

0

संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ लेंवे : विधायक

उमरिया। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनें। जिसमें हम सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। यह भाव सबके अंदर उत्पन्न होना चाहिए और यह हम सभी की जिम्मेदारी भी हैं। सरकार ने सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की है। सभी को शुद्ध पानी मिले, जिससे बीमारियों का प्रकोप ना हो। इसके लिए नल-जल जैसी योजना सरकार ने बनाई। केन्द्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर राज्य का बराबर विकास किया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में गैस के चूल्हे की व्यवस्था की। ऐसे हितग्राही जिनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, या किसी कारण आवेदन जमा नहीं कर पाए वे संकल्प यात्रा के माध्यम से आवेदन दे सकते है। तथा शासन की योजनाओं का लाभ ले। उक्त आशय के विचार मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह ने रक्सा एवं परासी अमिलिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम जनता के लिए गारंटी कार्ड है। प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपए का गारंटी कार्ड प्रदान किया है। यह कार्ड फ्री में इलाज की गारंटी प्रदान करता है। एक समय था जब गंभीर बीमारियों के लिए इलाज करना बहुत मुश्किल हुआ करता था। कई लोगों को बड़ी-बड़ी बीमारियों के कारण जान तक गवानी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात की चिंता कर आयुष्मान कार्ड योजना बनाई। जो गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी। किसी गरीब व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना किसी पुण्य से कम नहीं है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान कल्याण योजना के माध्यम से राशि प्रदाय की जा रही है, ताकि किसान अपनी खेती किसानी को लाभ का धंधा बना सके। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ प्रदाय किया जा रहा है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है । उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर लाभान्वित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनेक क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को नि:शुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। जनपद सदस्य हीरा बाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। मानपुर जनपद पंचायत के रक्सा, झाल, भोलगढ एवं परासी अमिलिया में आयोजित शिविर में 435 गामीणों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। 395 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 95 लोगों की टीबी की जांच तथा 215 लोगों की सिकल सेल की जांच की गई। शिविर में चार स्व सहायता समूह की महिलाओं व्दारा अपने उत्पाद से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 16 लोगों ने अपने स्वरोजगार की जानकरी दी। धरती करे पुकार के तहत चार कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर नागेंद्र कुमार पटेल, हरीश विश्वकर्मा, जनपद सदस्य सावित्री सिंह ग्राम पंचायत परासी सरपंच, ग्राम पंचायत रक्सा सरपंच अंजना सिंह एवं हजारों की संख्या में उक्त ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!