छात्रावासों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं छात्रों को मुहैया कराएं-मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कमिश्नर एवं कलेक्टरर्स समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करांए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह भी निर्देश दिए है कि शासन द्वारा संचालित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहए। सभी छात्रावास में छात्र- छात्राओं के लिए भोजन बनना चाहिए। छात्रावासों में समुचित साफ-सफाई रहे। छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलनी ही चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज संभागीय मुख्यालय शहडोल मेें आयोजित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अंधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण करें, छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं दिलाकर उनका विश्वास जीतना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना हम सभी का कर्तव्य है। बैठक में खेल मैदानों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के मैदान का उपयोग भी सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मैदानों का बड़ी संख्या में निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों का उपयोग भी होना चाहिए। मुख्यमंत्री कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मैदानों की रौनक बढ़नी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे सतत रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करें अपनी प्राथमिकताएं तय करें और लोक कल्याण के कार्य कराएं, अच्छे कार्य कराएं। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवाचार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव ने जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई परियोजनाओं, विद्युत वितरण व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल द्वारा शहडोल संभाग में संचालित प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग गोपालचंद्र डाड द्वारा शहडोल संभाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना, अमृत सरोवर योजना एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंह मरावी, सुश्री मीना सिंह, मनीषा सिंह, शिव नारायण सिंह, शरद कोल, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेन्द्र सिंह, कमिश्नर गोपालचंद्र डाड, वन संरक्षक शहडोल लखन सिह उईके, डीआईजी सुश्री सविता सोहने, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य, कलेक्टर अनूपपुर आशीष कुमार वशिष्ट, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!