देश में बढ़ता भ्रष्टाचार हमें गर्त में ले जाएगा : मंत्री

0

। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन शहडोल की मासिक बैठक रविवार 16 अगस्त 2026 को होटल लेबल वन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एम.एल. मंत्री ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु हनुमान जी की स्तुति से हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों एम.आर. गोयल, एम.एल. मंत्री, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव एवं अशोक बोहरा को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में एम.आर. गोयल ने अपने संस्मरण साझा करते हुए अंग्रेजों के शासनकाल के अनुभवों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों को भी प्रताड़ित किया जाता था। डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि जब देश स्वतंत्र हुआ, तब उनकी उम्र काफी कम थी, लेकिन बड़े होने पर उन्होंने बुजुर्गों से अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में सुना, जिसकी यादें आज भी लोगों के मन में हैं।

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष एम.एल. मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अंग्रेजों की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के विकृत स्वभाव के कारण जनमानस को अपार क्षति हुई। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से रोक नहीं लगाई गई तो देश गर्त में चला जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि देश में विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन उसका अपेक्षित लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाता। जनता के टैक्स का पैसा लगातार बर्बाद हो रहा है। देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार रूपी दानव को किसी भी कीमत पर रोकना होगा।

 

बैठक में एम.एल. मंत्री, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, एम.आर. गोयल, जी.डी. आहूजा, राधेश्याम शुक्ला, डॉ. गौरी शंकर, मृत्युंजय सिंह, जीतेंद्र प्रताप सिंह, कमल मूंदड़ा, राजकुमार सिंह, अशोक बोहरा, डॉ. पवन मूंदड़ा, हरीश सलूजा, योगेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुहास वासुदेव, शरद झवेरी, अमर सिंघानिया, महेंद्र श्रीवास्तव, दीपक ढोढ़ी एवं अनंत मोहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *