आओ खेलें वोट के लिए” की थीम पर पत्रकार एकादश और जिला प्रशासन एकादश के मध्य हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन.जिला प्रशासन ने जीता खिताब, सुमित सैनी बने मैन ऑफ द मैच

0

आओ खेलें वोट के लिए” की थीम पर पत्रकार एकादश और जिला प्रशासन एकादश के मध्य हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन.जिला प्रशासन ने जीता खिताब, सुमित सैनी बने मैन ऑफ द मैच


कटनी ॥ आओ खेलें वोट के लिए की थीम पर, शनिवार को जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप की निगरानी एसीसी ग्राउंड कटनी में जिला प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से टीम की कप्तानी ज़िला सीईओ श्री गेमावत ने की वही पत्रकार एकादश की ओर से आशीष रैकवार ने कप्तान की भूमिका अदा की। मैच प्रारंभ होने के पूर्व जिला पंचायत के सीईओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों और दर्शकों को मतदाता शपथ दिलाई। दोनों टीम की खिलाड़ियों ने बेहद गर्मजोशी, उत्साह और खेल भावना के साथ सद्भावना क्रिकेट मैच की शुरुआत की जो प्रतियोगिता समापन तक कायम रही। क्रिकेट मैच का शुभारंभ टॉस करने से हुआ।
पत्रकार एकादश ने टॉस जीता और कप्तान आशीष रैकवार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। जिसके जवाब में बाद में खेलते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 12.2 ओवर में चार विकेट होकर लक्ष्य की प्राप्ति की और मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। जिला प्रशासन की ओर से खेल रहे सुमित सैनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के चार विकेट झटके। बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर सुमित सैनी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को शील्ड ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना की मिसाल प्रस्तुत की। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जिला प्रशासन की टीम को जीतने पर बधाई दी और पत्रकार साथियों का भी धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!