शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026
नई दिल्ली, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रतिष्ठित समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं महिला सशक्तिकरण की प्रबल पैरोकार श्रीमती शिखा सिंह को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं बहुआयामी योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
श्रीमती शिखा सिंह विगत कई वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता अथवा आर्थिक लाभ की अपेक्षा के समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम मानते हुए जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उनके शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनके द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई एवं हस्तशिल्प जैसे स्वरोजगार आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में श्रीमती सिंह द्वारा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए गए हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा मिला है।
खेल एवं युवा विकास के क्षेत्र में भी उनका कार्य सराहनीय रहा है। अपनी निजी भूमि पर बिना किसी सरकारी सहायता के बच्चों एवं युवाओं के लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण एवं कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। विशेष रूप से बालिकाओं को क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर महिला खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमती शिखा सिंह के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे निस्वार्थ एवं समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।